तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेें पहलवानः साक्षी मलिक

निलम्बित कुश्ती महासंघ की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग नहीं लें  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाली रियो ओलम्पिक की पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानों से गुहार लगाई है कि वह तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में कराई जाने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लें। उन्होंने पहलवानों से अपील की है कि वे निलम्बित कुश्ती महा.......

गुरबत के दौर से गुजरकर सुमित नागल ने बनाई पहचान

अब एक मैच जीत रचा इतिहास, कमाए 98 लाख रुपये खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वह 1989 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। नागल ने पहले दौर में कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से हराया। नागल ने जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। नागल अब चर्चा मे.......

कांसा भी नहीं जीत पाई भारतीय जूनियर हॉकी ब्रिगेड

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कपः स्पेन ने 3-1 से हराया खेलपथ संवाद कुआलालम्पुर। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय युवा पलटन कांस्य पदक भी नहीं जीत सकी। भारतीय टीम को फिर से अपनी त्रुटियों का खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे स्पेन के हाथों 3-1 से हारकर कांस्य पदक से हाथ धोना पड़ा।  एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया-2023 में तीसरे-चौथे स्थान के मैच में स्पेन के खिलाफ लड़ते हुए भारत कांस्य पदक से चूक गया। भारत से जूनियर पु.......

खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा और यूपी का यादगार प्रदर्शन

हरियाणा पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज, यूपी दूसरे स्थान पर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलो इंडिया पैरा गेम्स के पहले संस्करण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक बेजोड़ प्रदर्शन किया है। हरियाणा पदक तालिका में 35 स्वर्ण, 37 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है वहीं उत्तर प्रदेश पदक तालिका में 24 स्वर्ण, 18 रजत और 9 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है। खेलो इंडिया पैरा गेम्स भारत सरकार के खेलो इंडिया प्रोग्राम की नवीनत.......

भारत में अपने खराब अनुभव की दास्तां सुनाईं

नोजोमी ओकुहारा ने बताया कैब ड्राइवर ने कैसे लगाया चूना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बैडमिंटन में पूर्व विश्व चैम्पियन और ओलम्पिक पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा ने हाल ही में भारत यात्रा का अपना खराब अनुभव साझा किया जहां दिल्ली के एक कैब ड्राइवर ने उन्हें चूना लगाया और ओडिशा के कटक में होटल में उन्हें कमरे के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 28 वर्ष की ओकुहारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली हवाई हड्डे पर एक कैब ड्राइवर ने उन्हें परेशान.......

शिवेन्द्र सिंह चौधरी द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित

ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए विनीत कुमार, मंजूषा कंवर, कविता अनुशंसित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अतीत की तरफ लौटती पुश्तैनी हॉकी को नई दिशा दिखाने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहायक प्रशिक्षक ग्वालियर निवासी शिवेन्द्र सिंह चौधरी को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। शिवा के साथ ही शतरंज की नई सनसनी ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंदा और उनकी बड़ी बहन आर वैशाली के कोच आरबी रमेश के अलावा पांच अन्य प्रशिक्षकों को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए न.......

भारत 2030 पैरा एशियाड में 200 मेडलों के पार पहुंचेगा

खेल मंत्री ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स का किया शुभारम्भ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में रंगारंग अंदाज में उद्घाटन किया। खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया पैरा गेम्स की बदौलत भारत 2030 के एशियाई पैरा खेलों में दो सौ पदक जीत सकता है। इस बार के हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में भारत ने भारतीय पैरा खिलाडिय़ों ने 29 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 111 पदक जीते। खे.......

पहलवानों के पास ओलम्पिक टिकट हासिल करने को दो मौके

एडहॉक कमेटी ने जारी किया चयन प्रक्रिया का शेड्यूल खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ की एडहॉक कमेटी ने पेरिस ओलम्पिक के लिए नयी चयन नीति की घोषणा करते हुए दोहराया है कि पेरिस ओलम्पिक में श्रेष्ठ पहलवानों को ही मौका देंगे। कमेटी ने कहा कि चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और 30 भार वर्गों में 27 से 29 फरवरी तक पहलवानों का पहला चयन होगा।  अभी ओलम्पिक क्वालीफाइंग के लिए दो मौके हैं, जिसमें एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर .......

श्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार की रेस में सविता पूनिया

लगातार तीसरी बार जीत सकती हैं अवॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया की निगाह लगातार तीसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल करने पर टिकी हैं। उन्हें फिर से एफआईएच हॉकी स्टार अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। सविता को इससे पहले 2021 और 2022 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था।  सविता पूनिया ने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं लगातार दो वर्ष यह पुरस्कार हास.......

फुटबॉल महासंघ से महासचिव शाजी प्रभाकरण आउट

भरोसे की कमी के कारण हुए बर्खास्त किए गए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण को विश्वास की कमी के कारण बर्खास्त कर दिया। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार को प्रभाकरण को बर्खास्तगी का पत्र दिया। उन्हें तीन सितम्बर 2022 को ही यह पद दिया गया था। उप महासचिव सत्यनारायणन एम कार्यवाहक महासचिव होंगे। एआईएफएफ उपाध्यक्ष एनए हैरिस ने बताया, ''एआईएफएफ ने प्रभाकरण को बर्खास्तगी पत्र दे दिया.......